पटना, फरवरी 7 -- Bihar Weather Today: बिहार में आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार को उत्तरी भागों के ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव होने के कारण ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसमविदों के अनुसार प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के बावजूद पछुआ की गति में तेजी आने से दिन में भी आंशिक ठंड रहेगी। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार हैं। पटना सहित राज्य के 32 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। गुरुवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में कमी बक्सर में 5.1 डिग्री की आई। भोजपुर के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की कमी आई है। राज्य के 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में भी आंशिक कमी आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री मोतिहारी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.