पटना, मई 28 -- Bihar Weather Today: पटना में बुधवार को बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। मंगलवार को राजधानी में बादल छाये रहे। बीच में धूप भी निकली। इस दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। राजधानी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आर्द्रता की मात्रा 58 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। बिहार के पूर्वी भाग के जिलों में बुधवार को एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है। इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री गोपालगंज का और सबसे कम 24.6 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.