हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 11 -- Bihar Weather Today: बिहार के 9 जिले रविवार को लू की चपेट में रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण पूरे राज्य में गर्मी और बढ़ेगी। शनिवार को पटना सहित नौ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। इस कारण भीषण गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई और बांका जिले में रविवार को लू चल सकती है। शनिवार को गोपालगंज का अधिकतम तापमान 42.1, पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर का 42, पटना का 41.5, बक्सर का 41.4, गया व रोहतास के डेहरी का 41, बांका व शेखपुरा का 40.6, औरंगाबाद का 40.5, भागलपुर का 40.1, आरा, मोतिहारी, सुपौल और दरभंगा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा भी राज्यभर के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.