नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Bihar Weather Today: बिहार में ठंड फिर से लौट गई है। आज मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने वाला है। इसके साथ सुबह और शाम में कोहरे की संभावना है। दिन में धूप निकलने से तापमान थोड़ा सामान्य महसूस हो सकता है। राज्य के उत्तरी भागों में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कोहरे की वजह से रात में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में हल्की बुंदा बांदी भी हो सकती है। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की कमी आई है। बताया गया है कि सोमवार तक कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही तेज पछुआ हवा चलने के बावजूद अधिकांश समय मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.