हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पटना, अप्रैल 30 -- Bihar Weather Report: बिहार के 20 जिलों में बुधवार को ठनका गिरने और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी किया है। इधर मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड के अनुसार पटना सहित राज्य के 26 जिलों में हल्के स्तर की बारिश हुई। इस दौरान बांका के बोसी में सबसे अधिक 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि नालंदा के राजगीर में 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ज्यादातर शहरों में सुबह के समय बादल छाए रहने और दोपहर बाद धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 6.6 और न्यूनतम में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.