पटना, मार्च 20 -- Bihar Weather Report: बिहार के कई जिलों में दिन के वक्त लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब राज्य में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि वातावरणीय प्रभावों से दक्षिण बिहार के जिलों में गुरुवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। उत्तर बिहार में भी इसका आंशिक असर दिखेगा और अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा। राजधानी के मौसम के मिजाज में भी आंशिक बदलाव की संभावना है और तापमान में गिरावट आएगी। पटना में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की आवाजाही पर अधिकतम तापमान में कमी आएगी। मौसमविदों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया ,नवादा, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से सात जिलों के लिए गरज तड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.