प्रधान संवाददाता, जुलाई 15 -- Bihar Weather Report: बिहार में मानसून की गतिविधियां सक्रिय हुई हैं। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ी है। मौसम में आए बदलाव की वजह से कई जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसमविदों के अनुसार मंगलवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की भी संभावना है। बिहार के तीन जिलों गयाजी, नवादा और जमुई में बहुत भारी वर्षा, जबकि नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा में भारी बारिश के आसार हैं। अन्य जगहों पर 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ छिटपुट बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कुछ जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.