पटना, फरवरी 24 -- Bihar Weather: फरवरी का महीना बीत रहा है। इसके साथ ही मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी ने अंगड़ाई ले ली है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को दोपहर में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर का सूरज अब तीखा होता जा रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। घरों से लेकर दफ्तरों तक पंखे चलने लगे हैं। जहां कुछ दिन पहले लोग धूप का आनंद ले रहे थे, वहीं अब छांव की तलाश करते नजर आ रहे हैं। बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल कुछ कम हो जाती है और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटना पसंद कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.