पटना, फरवरी 20 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के वक्त लोगों को जहां गर्मी सता रही है तो वहीं रात और अहले सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम के इस रूख को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि अभी लोग गर्म कपड़े पहनना ना छोड़ें। मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो आज 20 फरवरी को बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान कहीं 14-16 डिग्री तो कुछ जगहों पर 12-14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि 21 फरवरी से बिहार के लगभग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम के बदले रुख की वजह से लोगों पर फेरिन्जाइटस वायरल ने हमला बोल दिया है। इस वायरस का सबसे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.