हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 3 -- बिहार में अप्रैल की तरह ही मई में भी ज्यादा दिनों तक झुलसानेवाली गर्मी नहीं पड़ेगी। इस माह मौसम का मिजाज ज्यादातर सुकून देने वाला होगा। मौसम विभाग के अनुसार उच्च दाब सामान्य स्थिति में है। जिस कारण बंगाल की खाड़ी से बीच-बीच में नमीयुक्त हवा आने और ट्रफ लाइन बनने के कारण प्रदेश में मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही मई में सामान्य बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। बिहार में मई में सामान्य न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। 19 जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा, जबकि बाकी के 19 जिलों का यह सामान्य से अधिक रह सकता है। इस माह राज्य का सामान्य अधिकतम तापमान 36 से 38 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.