पटना, फरवरी 13 -- Bihar Weather: बिहार में रात में ओस गायब हो गई तो वहीं सुबह की बची-खुची धुंध भी गायब हो चुकी है। रात में ठंड अब इतनी रह गई है कि हल्का गर्म कपड़ा भी ठंड से बचाव में कारगर साबित हो रहा है। वहीं दिन में पछुआ की रफ्तार धीमी हुई है तो अब सूरज की धूप भी दिन में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग ने अभी आगे कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। भागलपुर जिले में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले चार दिन तक तकरीबन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। दिन-रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा महज 0.3 डिग्री सेल्सियस ही चढ़ा तो वहीं रात का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस उछल गया। गुरुवार को अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.