पटना, फरवरी 12 -- Bihar Weather: जैसे-जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिहार में गर्मी की आहट तेज हो रही है। हालांकि, दिन और रात के वक्त अभी भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के वक्त लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा दिन में धूप भी निकलेगी। अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मुजफ्फरपुर जिले के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बुधवार को भी जारी रहा। अधिकतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.