पटना, जनवरी 11 -- Bihar Weather: पटना समेत पूरे बिहार में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। राज्य में रविवार से तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इससे लोगों को कनकनी और ठिठुरन का अधिक एहसास होगा। रविवार को उत्तर बिहार के 12 और दक्षिण के पांच जिलों में शीत दिवस की चेतावनी है। साथ ही दक्षिण बिहार के 19 जिलों और उत्तर के 12 जिलों में घने कोहरे के आसार हैं। वहीं सोमवार और मंगलवार को ज्यादातर जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आने से 32 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा।पटना आज शीत दिवस की चपेट में रहेगा पटना में रविवार को शीत दिवस की चेतावनी है। साथ ही सुबह में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं, शनिवार को पटना लगातार दूसरे दिन शीत दिवस की चपेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.