पटना, फरवरी 15 -- बिहार में शनिवार से बर्फीली पछुआ हवाओं की रफ्तार थम जाएगी। अगले दो-तीन दिनों के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। पटना समेत राज्यभर में बीते दो दिनों से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। इस कारण लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद पड़े प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। 17 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। शुक्रवार को पटना समेत बिहार के 32 शहरों के न्यूनत और 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- मौसम अनुकूल होने से शाही लीची में 90 फीसदी मंजर सीतामढ़ी का पुपरी 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि सर्वाधिक तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.