हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 21 -- Bihar Weather: बिहार में पिछले 15 दिनों की राहत के बाद लोगों को गर्मी सताने वाली है। इस सप्ताह राज्य के कई जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद एवं गया रहा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.