पटना, जून 19 -- Bihar Weather: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रसार के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ी है। इससे तापमान में कमी आई है और तपिश से राहत मिली है।मौसमविदों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान मानसून प्रदेश में पूर्ण रूप से प्रसार पा सकेगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून बुधवार को रोहतास, गया जी, कैमूर, नवादा, सुपौल और मुंगेर में प्रवेश कर गया। जबकि राजधानी के पूर्वी छोर पर मानसून पहुंच गया है। गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उधर बिहार के उत्तर-पूर्व और उत्तर मध्य भागों में गुरुवार को मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को नवादा, गया जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.