मुख्य संवाददाता, अप्रैल 3 -- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने करवट ली है। बुधवार की शाम से ही कई जिलों में आसमान में बादल नजर आए। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। हालांकि गुरुवार को गोपालगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अलर्ट है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इधर, बुधवार को पटना और आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.