नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे का असर बढ़ने लगा है तो तापमान में गिरावट तेज हो गई है। मौसम विभाग ने आम जनों से ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में बाहर निकलने की सलाह दी है। राज्य के एक-दो स्थानों पर शुक्रवार से सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे आसमान साफ होता जाएगा। प्रदेश का मौसम अगले सात दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वहीं तीन-चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। गुरुवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बताया जा रहा है कि गिरावट जारी रहेगी। गुरुवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 08.3 से 13.7 और अधिकतम तापमान 28.0 से 25.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य का सबसे कम तापमान 08.3 डिग्री ...