पटना, फरवरी 17 -- Bihar Weather: बिहार में रंग बदलते मौसम ने सबको हैरान कर रखा है। अभी फरवरी का महीना चल रहा है लेकिन राज्य के कई हिस्से में लोगों को दिन के वक्त मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। करीब-करीब हर रोज दिन खुलने के बाद कड़ी धूप निकल रही है। दिन के वक्त गर्मी की दस्तक ने लोगों को ठंड से राहत जरुर दिलाई है लेकिन अभी भी रात और सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, रात के वक्त ओस और सुबह कोहरा अब नजर नहीं आ रहा है। सुबह और रात के वक्त गुलाबी ठंड है। कुल मिलाकर बिहार में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.