पटना, फरवरी 4 -- Bihar Weather: बिहार में मौसम खूब रंग बदल रहा है। यहां सुबह-सुबह लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल रही है और लोगों को राहत मिल रही है। शाम के वक्त कुछ जिलों में ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से लोगों को रात के वक्त फिर हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसके अलावा सुबह के वक्त कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में फरवरी के पहले हफ्ते में ही धूप तीखी हो चली है और धूप में गर्मी का अनुभव हो रहा है। बुधवार को मौसम पूर्वानुमान में विभाग ने बिहार के उत्तरी एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा सुबह के समय देखने को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.