हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 27 -- Bihar Weather: बिहार में आज भी ठनका व बिजली गिरने के साथ ही बारिश के आसार है। वहीं अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके साथ ही बिहार के पूर्वी और उत्तर मध्य भागों के जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है। दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक बारिश होगी। वहीं, मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को पटना सहित राज्यभर में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मधुबनी में 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं राज्य में बारिश होने और बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.