हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 2 -- Bihar Weather: बिहार में इस सीजन में कम ठंड पड़ने के आसार हैं। पिछले दो-तीन वर्षों के मुकाबले इस वर्ष ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार शीत ऋतु के इस सीजन में दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दिसंबर में उत्तर के मुकाबले दक्षिण बिहार में अधिक ठंड पड़ेगी। दिसंबर के दौरान दक्षिण बिहार का न्यूनतम तापमान सामान्य और उत्तर बिहार का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दूसरी तरफ मंगलवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। लेकिन अधिकतम तापमान में अगले चार-पांच दिनों तक विशेष बदलाव नहीं होगा। इसी कारण सुबह और शाम में लोगों को ठंड का अहसास होगा। दिन में आसमान साफ ...