हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 8 -- Bihar Weather: पटना में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है। रविवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिस कारण अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह से सूरज के तल्ख तेवर थे, लेकिन दोपहर बाद से धीरे-धीरे आंशिक तौर पर बादल छाने लगा। इसके बाद शाम में राजधानी के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.