नई दिल्ली, फरवरी 7 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिाहर विधानसभा के स्थापना दिवस पर आज संयुक्त सदन चलेगा। आज प्रबोधन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में विधान मंडल के सदस्यों के लिए सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र विषय पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का व्याख्यान होना है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में इसका आयोजन होगा। शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने व्याख्यान कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर विधान सभा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य अतिथि ओम बिड़ला के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस इन दिनों बिहार विधान मंडल का बजट सत्र चल रहा है। आज पांचवें दिन की कार्यवाही होगी।Bihar Vidhan Sabha LIVE Updates-: 10.11 AM-Bihar Vidhan Sabha LIVE: स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला थोड़ी देर में पहुंचने वाले ह...