पटना, फरवरी 2 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के अंदर गए और उन्होंने सभी का अभिवादन किया है। इधर राबड़ी देवी भी विधान परिषद पहुंच चुकी हैं और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी सदन में मौजूद हैं। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगा। इसके बाद वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। विधानसभा सत्र के दौ...