पटना, फरवरी 6 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। आज सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के बजट पर अपनी बात रख सकते हैं। विधानमंडल सत्र के दौरान आज भी हंगामे के आसार हैं। नीट छात्रा की मौत के मामले पर विपक्षी सदस्य आज भी सरकार से सवाल पूछ सकते हैं और इस मामले पर हंगामा देखने को मिल सकता है। इससे पहले गुरुवार को सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली थी। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि बिहार के अपराधियों में कोई डर नहीं है। पुलिस प्रशासन का डर नहीं रह गया है। अपराधी निर्भय होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पैर में चोट के कारण भाषण देने में परेशानी के मद्देनजर अध्यक्ष की अनुमति से उन्होंने सीट पर बैठककर बा...