पटना, फरवरी 2 -- Bihar Vidhan Sabha LIVE: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगा। इसके बाद वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान वहां धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।Bihar Vidhan Sabha LIVE Update-: Bihar Vidhan Sabha LIVE: 10.45 AM- भाजपा के प्रदेश अध्यक...