पटना, फरवरी 2 -- Bihar Vidhan Sabha: सोमवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन रहा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इसके बाद वित्त मंत्री बीजेंद्र यादव ने विधानसभा के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण की प्रति रखी। शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई दूसरे अन्य सदस्य मौजूद थे। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि राज्य में महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी।...