नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Bihar Top News Today 2 February: सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं।बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक्सीडेंट की जानकारी राजद ने दी है। 25 जनवरी को दुर्घटना में उनका नाखून उखड़ गया था। कल मंगलवार को सदन में बिहार का बजट पेश किया जाएगा। आज से बिहार में इंटर की परीक्षाएं हो रही हैं। करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। दरभंगा के बाद भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मुजफ्फरपुर में खैनी मांगने पर गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया। दरभंगा में कोर्ट कर्मी की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पटना में ...