पटना, जनवरी 28 -- Bihar Top News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को दरभंगा आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले को विकास की कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कुल 13,682.56 लाख रुपये की लागत से 50 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दिल्ली मोड़ पर 88.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंतरराज्यीय बस पड़ाव का भी निरीक्षण करेंगे। इसकी पूर्णता की तिथि 14 दिसंबर 2027 निर्धारित है। मुख्यमंत्री बस स्टैंड परिसर में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न योजनाओं के मॉडल प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। वहां 11 प्रमुख योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा पटना में आज मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का मलाही पकड़ी तक...