पटना, जनवरी 6 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया। इसी के साथ बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। एसटीईटी 2025 में 2,56,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 1,04,167 महिला, 1,52,134 पुरुष शामिल हैं। पेपर-1 और पेपर-2 को मिलाकर कुल 4,42,214 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 1,78,407 महिला और 2,63,807 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पास अभ्यर्थी अब बीपीएससी टीआरई 4.0 में बैठेंगे। रिजल्ट बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जारी किया। उन्होंने बताया कि कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 57.96 प्रतिशत रहा। परिणाम समिति की वेबसाइट bsebstet.org पर देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 14 अक्तूबर से 16 नवंबर 2025 तक परीक्षा हुई थी। कटऑफ सामान्य ...