नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बिहार पुलिस के इस विशेष सहायक बल में पहली बार सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ ही केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) से सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बल भी शामिल हो सकेंगे। इसको लेकर राज्य सरकार के स्तर पर नीतिगत निर्णय लिए जाने के बाद गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में सैप में 1717 बल तैनात हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में सैप में 17 हजार जवानों को कॉन्टैक्ट पर बहाल किया जाएगा। वर्तमान में नवनियुक्त कांस्टेबलों के ट्रेनिंग में रहने के कारण इनकी सेवा नहीं मिल पा रही है। इसी को देखते हुए सैप बलों की संख्या बढ़ाकर इन्हें कॉन्टैक्ट पर रखने का निर्णय लिया गया है।मानदेय में इजाफा, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी रिपोर्ट के मुताबिक सैप बलों में अब जेसीओ को 35 हजार, सैप जवानों को 30 हजार, जबकि...