गया, जून 19 -- बिहार के कई जिलों में मानसून ने अभी हाल ही में दस्तक दी है। मानसून के आने के साथ ही कुछ जिलों में काफी बारिश भी हुई है। गया जी में फल्गू नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ के पानी में 10 लोग फंस गए। दरअसल गुरुवार की सुबह फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ ने पुल के नीचे सो रहे लोगों को अचानक भारी मुसीबत में डाल दिया। पुल के नीचे सो रहे लोग फल्गू नदी की बाढ़ में फंस गए और फिर वो चीखने-चिल्लाने लगे। 10 लोगों के चीखने-चिल्लाने पर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। इधर सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगों को रस्सी के सहारे तो कुछ लोगों को तैरकर बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: आज बारिश से भींग जाएगा बिहार, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.