प्रधान संवाददाता, जुलाई 17 -- Bihar Flood: बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट में जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 46 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं हाथीदह और दीघा घाट में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी और बीडीओ को अलर्ट कर दिया है। गांधी घाट में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को 48.14 मीटर पहुंच गया। यहां खतरे के निशान 48.60 मीटर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से यहां मात्र 46 सेंटीमीटर नीचे है। हाथीदह में नदी का जलस्तर 41.05 मीटर है। यहां नदी खतरे का निशान 41.76 मीटर है। नदी यहां खतरे के निशान से मात्र 71 सेंटीमीटर नीचे है। दीघा घाट में नदी का खतरे का निशान 50.45 मीटर है। यहां नदी का जलस्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.