हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 13 -- Bihar Election: बिहार चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर एनडीए में तस्वीर साफ हो चुकी है लेकिन महागठबंधन में अब भी पेंच फंसा हुआ है। इस बीच कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अपने कोटे की 60 सीटों पर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दे देगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोमवार तक सीट बंटवारे का पेच नहीं सुलझने पर कांग्रेस अपनी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी। चूंकि पहले चरण के नामांकन में अब पांच दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को तैयारी के लिए भी समय चाहिए। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, विधानसभा दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.