हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 22 -- बिहार चुनाव में इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी करीब एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। दरअसर दूसरे चरण का नामांकन खत्म होने के अंतिम दिन महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा सामने आया। सोमवार को राजद, वीआईपी ने अपने-अपने हिस्से की पूरी जबकि कांग्रेस ने शेष बची सीटों की सूची जारी की। इसके साथ ही महागठबंधन में सीट बंटवारा की तस्वीर साफ हो गई है। महागठबंधन के घटक दलों ने राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर कुल 256 उम्मीदवार उतारे हैं। राजद ने 143 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने 62 सीटों पर प्रत्याशी को सिंबल दिया है। हालांकि, अभी उसने 61 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, इसमें वारिसलीगंज शामिल नहीं है। यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में 14 पूर्व सांसद विधायक बनने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.