हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 5 -- Bihar Chunav: पहले चरण की जिन 121 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उसमें पिछली बार (2020) दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की लड़ाई हुई थी। एक ओर जहां महागठबंधन को 61 सीटों पर जीत हासिल हुई थी वहीं एनडीए 59 सीटों पर चुनाव जीत सका था। एक सीट लोजपा के खाते में गई थी। बाद में लोजपा के विधायक जदयू में शामिल हो गए थे। चुनाव 2025 में भी पहले चरण की इन 121 सीटों का दोनों प्रमुख गठबंधनों के साथ ही पहली बार लड़ाई में उतरी जनसुराज के लिए भी महत्व है। पिछले चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के वोटों में महज कुछ हजार का अंतर रह गया था और 12 सीटों से महागठबंधन सरकार बनाने से वंचित रह गया था। इस लिहाज से इस बार पहले चरण का खास महत्व है। एनडीए ने बढ़त बनाई तो महागठबंधन के लिए जबकि विपक्षी गठबंधन ने अधिक सीटें अपने पाले में कर ली तो एनडीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.