हिन्दुस्तान ब्यूरो।, फरवरी 3 -- Bihar Chowkidar Bharti 2026 : बिहार में अब 10वीं पास ही चौकीदार और दफादार बनेंगे। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इस संवर्ग में नियुक्ति को लेकर बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया है। प्रारूप पर बिहार पुलिस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मंतव्य लिया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही गृह विभाग के स्तर पर इसकी अधिसूचना ( Bihar Chowkidar Vacancy Notification ) जारी की जायेगी। प्रारूप नियमावली के मुताबिक, बिहार चौकीदार संवर्ग में चौकीदार मूल कोटि का पद होगा। विधिवत नियुक्त एवं कार्यरत सभी चौकीदार, दफादार एवं वरीय दफादार इस संवर्ग में स्वत: शामिल समझे जाएंगे। यह संवर्ग जिला स्तरीय होगा, जिसके नियुक्ति ( Bihar Chowkidar Recruitment ) और नियंत्रण प्राधिकार संबंधित डीएम होंगे। चौकीदार के ...