नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: बिहार में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में दाखिला चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। 2025-28 शैक्षणिक सत्र के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाकर अपना नाम सूची में चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट को राज्य की चारों भागीदार विश्वविद्यालयों को भेज दिया गया है ताकि एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जा सके।Bihar CET INT B.Ed Merit List 2025: कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट जो छात्र CET INT-B.Ed 2025 दे चुके हैं, वे कुछ आसान स्टेप्स में मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in, brabu.ac.in या intbed.ucanapply.com पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'Important Notices' सेक...