पटना, जुलाई 8 -- Bihar Cabinet Meeting: राजधानी पटना स्थित सचिवालय में आज बिहार कैबिनेट की बैठक हुई है। कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 43 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, 'मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है। आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है। समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.