पटना, जनवरी 13 -- Bihar Cabinet: पटना में आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई है। बिहार कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। इस बैठक में नीतीश सरकार के लगभग सभी मंत्री मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकलने वाले हैं और इस यात्रा से पहले कैबिनेट की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही थी। इस बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में रोजगार, नई नियुक्तियां और बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने संबंधी कई एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बिहार में कृषि विभाग में 694 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। इनमें 534 पद पौध संरक्षण और निरीक्षक के कुल 160 पद शामिल हैं। मुंबई में बिहार भवन बनाने को प्रस्ताव को बिहार कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। इसपर करीब 314 करोड़ 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.