पटना, फरवरी 3 -- Bihar Budget LIVE: बिहार के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज बिहार की नीतीश सरकार वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट विधानसभा में पेश करेगी। बिहार सरकार के वित्त मंत्री बीजेंद्र यादव बजट पेश करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि इस बार बिहार का बजट 4 लाख करोड़ के आसपास का हो सकता है। बिहार सरकार इस बजट को युवा, महिला और किसान पर केंद्रीत रख सकती है। कृषि के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है। महिलाओं और युवा वर्ग के लिए भी लोकलुभावन ऐलान हो सकते हैं। इससे पहले वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की थी। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह सामने आया है कि बिहार देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य बनकर सामने आया है। वैश्विक महामारी और संघर्ष के बाद जारी आर्थिक मंदी के बावजूद विकास दर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य की वि...