कार्यालय संवाददाता, फरवरी 3 -- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन सोमवार को कदाचार में शामिल 26 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। वहीं दूसरे के बदले परीक्षा देने वाला एक मुन्ना भाई भी पकड़ाया। कुल आठ जिले से इतने परीक्षार्थी निष्कासित हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 13 परीक्षार्थी नवादा जिले में निष्कासित किए गए हैं। इसके अलावे गया से 1, जहानाबाद से 3, गोपालगंज से 3, मधेपुरा से 2, भागलपुर से 2,अररिया से 1 और कटिहार से 1 परीक्षार्थी का कदाचार में शामिल होने पर निष्कासन किया गया। वहीं शेखपुरा जिले से 1 मुन्ना भाई पकड़ा गया, जिसे निष्कासित किया गया। मालूम हो कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 कड़ी निगरानी में हो रही है। दो स्तरों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी की निगरानी भी है।जिले में पहली पाली में 98.55 और दूसरी में 97...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.