नई दिल्ली, फरवरी 2 -- BSEB Bihar Board 12th Exam Today: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB ने आज 2 फरवरी 2026 से कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी है। इस साल परीक्षा में कुल 13,17,846 छात्र शामिल हो रहे हैं। राज्यभर में इसके लिए 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। इस बार बिहार बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर खास तैयारी की है। हर परीक्षा केंद्र पर दो स्तर की तलाशी की व्यवस्था की गई है। यानी छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले दो बार जांच से गुजरना होगा। बोर्ड का मकसद साफ है कि किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को रोका जा सके।छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्...