पटना, फरवरी 15 -- BSEB Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 17 फरवरी से राज्य के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल हैं। पटना जिले में चार मॉडल केंद्र समेत प्रत्येक जिले में चार मॉडल केंद्र सहित राज्यभर में 152 मॉडल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केवल छात्राएं शामिल होंगी। केंद्रों पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मी भी महिलाएं होंगी। केंद्रों को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। इस बार भी परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पटना जिले में कुल 71,022 परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 :30 बजे से 12:45...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.