नई दिल्ली, मार्च 7 -- Bihar Budget Session: 28 फरवरी से शुरू बिहार विधानमंडल के बजट सत्र 28 मार्च चलेगा। सत्र के छठे दिन भी विपक्षी दलों ने सदन में जमकर शोर शराबा किया। स्थिति ऐसी हो गई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान सीएम विपक्षी सदस्यों के आगे हाथ जोड़ते देखे गए। उन्होंने कहा कि जो भी गड़बड़ करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान माले के विधायक बिहार शरीफ में एक महिला की हत्या के सवाल पर सरकार के खिलाफ सदन के वेल में आकर पोस्टर के साथ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा करते विधायक महबूब आलम समेत कई विपक्षी सदस्य वेल में आ गए। इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि सदन नियम से चलेगा। आपके हंगामा और शोरगुल से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जब आपको मौका दिया जाएगा तो बात रखिएगा। विपक्षी सदस्य पोस्टर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.