नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले से अब सिर्फ एक दिन दूर है। कल 7 दिसंबर यानी रविवार को टॉप 5 कंटेस्टेंट में से कोई एक शो का खिताब जीत जाएगा। 24 अगस्त 2025 को 18 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ ये सफर एक कंटेस्टेंट की जीत के साथ खत्म हो जाएगा। फिनाले एपिसोड में कई सारी डांस परफॉरमेंस, गेस्ट एंट्री, कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य नजर आने वाले हैं। इस बीच शो के फिनाले, प्राइज मनी, टाइमिंग, से जुड़ी जानकारी सामने आई है।ग्रैंड फिनाले की जानकारी बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड 7 दिसंबर रविवार को होगा। शो का लाइव टेलीकास्ट जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से होगा, जबकि टीवी टेलीकास्ट कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे से किया जाएगा। प्राइज मनी की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार जीतने वाले कंटेस्टेंट को इनाम में 50 से 55 लाख तक म...