नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- 'बिग बॉस 19' के फिनाले से पहले तान्या मित्तल ने अपनी स्ट्रैटेजी रिवील की है। उन्होंने गौरव खन्ना को बताया कि घर में साड़ी और गहने पहनना उनका गेम प्लान था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर यहां पर लोग साड़ी पहन रहे होते तो वह लहंगे पहनतीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी लाइफ का मकसद भी बताया।क्या बोलीं तान्या? लिविंग एरिया में बैठकर जब गौरव ने तान्या से पूछा, 'तुम्हारा मकसद क्या है तान्या मित्तल?' तान्या बोलीं, 'मैं चाहती हूं कि आधी दुनिया मुझे मेरे नाम से जाने।' गौरव ने कहा, 'मतलब फेम चाहिए तुम्हे इसलिए तुम ऐसी हरकतें करती हो जो अलग हो ताकि वो यूनिकनेस हो।' तान्या बोलीं, 'मैं यूनिक, मुझे पसंद है ऐसे रहना। मतलब ये मेरी पर्सनैलिटी है।' 'वो नहीं करती जो सब कर रहे हैं' गौरव ने पूछा, 'मतलब अगर हम सब यहां साड़ी और गहने पहन...