नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- तान्या मित्तल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बाहर निकलने के बाद इंटरव्यूज दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभी तक उन्होंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य से कॉल पर बात नहीं की है। उन्होंने इसका कारण भी बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी वजह से उनकी फैमिली को किसी तरह की ट्रोलिंग सहनी पड़ी? तब तान्या ने कहा कि उनके परिवार को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है।कॉल पर क्यों बात नहीं कर रही हैं तान्या तान्या ने फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में अपनी नेहा भाभी की चैट दिखाई। तान्या ने उनके मैसेज को जोर से पढ़ा, 'हर कोई तुम पर कीचड़ फेंक रहा था। हम तुम्हें बहुत याद कर रहे थे।' इसके बाद तान्या बोलीं, 'ये मैं एक मैसेज दिखा रही हूं आपको। अभी मैंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की है। मैंने उन्हें बोला कि अगर...