नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- बिग बॉस 19 का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में कंटेस्टेंट आपस में ही गेम खेलते दिख रहे हैं। शो में हमेशा एक ग्रुप का हिस्सा रहे अश्नूर, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना अब आपस में लड़ते दिख रहे हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में प्रणित और अश्नूर को गौरव खन्ना से सवाल जवाब करते देखा जा सकता है। गौरव ने ये भी कहा कि तुम दोनों मेरे खिलाफ टीम बना रहे हो।गौरव के खिलाफ हुए प्रणित और अश्नूर बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अश्नूर कहती हैं कि टास्क में सभी की असलियत दिखती है। इसके जवाब में गौरव कहते हैं सवाल पूछते हुए कहते हैं कि तुम इतनी मासूम हो क्या। आगे प्रणित आरोप लगाते हैं कि गौरव ने सेफ गेम खेला है। गौरव अपने बचाव में कहते हैं कि वो ऐसे ही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रणित और अश्नू...